जिले में और नए 12 कोराना पॉजिटिव

खगड़िया। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 116 हो गई है। जबकि तीन की मौत भी हुई हैं। और अब तक कुल 18 संक्रमित स्वस्थ्य भी हुए हैं। इस प्रकार वर्तमान संक्रमित की संख्या 98 है। जो कोविड केयर सेंटर में आइसोलेशन वार्ड में इलाजरत हैं। शनिवार को मिले पॉजिटिवों में अलौली प्रखंड से सात, खगड़िया सदर से दो, मानसी प्रखंड से एक और गोगरी प्रखंड से दो लोग शामिल हैं। शनिवार को पूर्व के मरीजों में किसी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव नहीं मिले हैं। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि शनिवार को 12 और पॉजिटिव मिले। जो कांटेक्ट ट्रेसिग में मिले हैं। सभी प्रवासी हैं और क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि 18 लोग स्वस्थ होकर घर वापस गए। अब एक्टिव मरीज 98 रह गए हैं।

असमंजस में हैं व्यवसायी : सर्राफ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार