सोनू सूद ने की प्रवासी मजदूरों की मदद, महाराष्ट्र का CM बनाने की हुई मांग

कोरोनावायरस की मार पूरा देश झेल रहा हैं लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत प्रवासी मजदूरों को हो रही हैं जिनको घर तक पहुंचे के लिए सरकार तो हर मुमकिन काम कर ही रही हैं लेकिन बॉलीवुड स्टार सोनू सूद उन सभी मजदूरों के लिए मसीहा बन चुके हैं जो पैदल घर का सफऱ दे रहे हैं। सोनू सूद दिन रात एक करके प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्हें घर पहुंचाने का पूरा इंतजाम करवा रहे हैं वो भी खाने के साथ।

सोशल मीडिया पर #SonuSood बना ट्रेंड
सोनू सूद के इस कदम तारीफ हर कोई कर रहा है। लोग उनके इस कदर फैन बन चुके है कि ट्विटर पर #SonuSood ट्रेंड कर रहा है। स्क्रीन पर विलेन का रोल प्ले करने वाले सोनू को आज रियल लाइफ हीरो बताया जा रहा हैं। एक्टर ने कहा 'यह मेरे लिए बेहद भावुक सफर रहा है। सड़कों पर पैदल चलकर घर जाते मजदूरों को देखकर काफी दुख हुआ। मैं तब तक उन्हें घर पहुंचाने में मदद करता रहूंगा, जब तक आखिरी मजदूर अपने परिवार ने न मिल जाए।' अब सोनू सूद कई प्रवासियों को घर पहुंचा चुके है।

p style="text-align: justify;">
सोनू सूद को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग
यही वजह है कि लोग उनको मजदूरों के लिए वैक्सीन बता रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्हें महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने की भी मांग उठ पड़ी है। जाहिर से बात है जो शख्स मुसीबत के मौके पर मदद करता है वो उस मजबूर के लिए भगवान से कम नहीं होता। फिर यह तो सिर्फ उन्हें महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग है। अब देखना यह है कि क्या वाकई में लोगों की यह मांग पूरी होगी या नहीं।

प्रवासी मजदूर ही नहीं, ये सेवाएं भी दे चुके है स्टार
जानकारी के लिए बता दें कि सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के अलावा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अपना मुंबई स्थित होटल रहने के लिए दिया था। 1,500 पीपीई किट भी उन्होंने दान की थी। इसके अलावा रमजान के महीने में सोनू सूद भिवंडी इलाके में हजारों गरीबों और प्रवासी मजदूरों को खाना भी खिला रहे हैं जोकि अपने आप में एक बड़ा काम हैं। इनका यह काम देखकर तो यहीं लगता है कि वो वकाई में असली हीरो है।

अन्य समाचार