फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने से किसान परेशान

संवाद सूत्र, कोचाधामन (किशनगंज): लॉकडाउन की वजह से किसानों को मक्का फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। जिसके चलते किसानों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब किसानों के समक्ष माथा पिटने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

गत वर्ष की तुलना में इस साल गेहूं, मक्का व अन्य नगदी फसलों के दामों में काफी गिरावट आई है। बाजार में मक्का 1000-1200 रुपये क्विटल बिक रहा है। मो. रागीब, जोगेंद्र आदि किसानों ने बताया की बाजार में खरीददार नहीं होने से फसल बेचने के लिए उधर उधर भटकना पड़ रहा है। एक तो कोरोना संकट तो दूसरी ओर बारिश से भी मक्का फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में विधायक मुजाहिद आलम ने कहा की मक्का फसल 19 सौ रुपये प्रति क्विटल की दर निर्धारित करने की मांग सरकार से की गई है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार