सर्जिकल मास्क कैसे बने डिज़ाईनर मास्क

सर्जिकल मास्क कैसे बने डिज़ाईनर मास्क

साल 2020 अपने साथ एक सबक लेकर आया है जिसका नाम है कारोना। जनवरी महीने के कदम रखते ही दुनिया भर में आरंभ हुआ कोरोना काल, जिसने हमें जीवन का मूल्य समझाया, जिसने हमें अपनों के प्यार का अहसास दिलाया और सबसे ज़रूरी अपना ख्याल रखने के लिए तैयार किया। इन दिनों घर से बाहर कदम रखते ही हम जूतों और बैग से ज्यादा ध्यान मास्क और सैनिटाईजर का रखने लगे हैं। जानते हैं क्यों!! क्यों की कोरोना ने हमें अपनी आप की अहमियत से वाकिफ करवाया है। ऐसे में मास्क हमारी जिंदगी का काफी अहम हिस्सा बन चुका है। यहां तक की देखते ही देखते एक ज़रूरी एसेसरी का रूप धारण कर रहा है। जहां युवा सेफटी से ज्यादा खुद को टेंडी साबित करने के लिए अलग अलग तरह के मास्क धारण कर रहे हैं। वहीं दुनियाभर के डिज़ाईनर और फैशन रिटेलर कोरोना के कारण ठप्प पड़े कारोबार को चलाने के लिए इन दिनों अपना सारा समय डिज़ाईनर मास्क बनाने में लगा रहे हैं। जो इन दिनों डिमांड में भी है। आइए जानते हैं कैसे सर्जिकल मास्क कैसे बने डिज़ाईनर मास्क
लेस और साटिन के मास्क
कोरोना के आगमन के साथ ही रैंप पर माडल डिजा़ईनर कपड़ों के साथ साथ अब गलव्स और बेहतरीन मास्क पहने नज़र आ रहे है। फैशन के इस दौर में युवा खुद को अपडेट रखने के लिए इस तरह के मास्क की ओर बेहद आकर्षित नजर आ रहे हैं।
कढ़ाई वाले मास्क
भारत की हस्तकला दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखती है। ऐसे में कढ़ाई किए हुए मास्क लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। जो इन दिनों खाली बैठे मज़दूरों के आमदनी का साधन भी साबित हो रहा है। सूती कपड़े पर हाथों की कढ़ाई से बने मास्क लोगों को विशेषतौर पर खासा भा रहे हैं।
जड़ाउ मास्क
चीन की डिज़ाईनर माशा मा ने साल 2019 में फैशन असैसरी फेस मास्क को माडलिंग के ज़रिए रैंप पर उतारा, जिसे लोगों ने खूब सराहा। अलग अलग डिज़ाईन और पैटर्न से तैयार मास्क लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनमें सरोसकी मोती और अन्य सजावटी सामान का इस्तेमाल नज़र आता है।
चांदी का मास्क
कपड़ों से बने मास्क के अलावा चांदी से बना मास्क भी अब बाज़ारों की शान बन चुका है। खासतौर आभूषणों के शौकीन लोगों के लिए चांदी का मास्क तैयार किया जा रहा है। बदलते परिवेश की कहानी ब्यंा करता चांदी का मास्क अब सुनार की दुकानों पर बिकने लगा है।
बिना मास्क उतारे खा सकेंगे खाना
इजरायली कंपनी ने कोरोना वायरस मास्क विकसित किया है. जो संक्रमण से बचाव के लिए स्पेशल डिवाइस बताया जा रहा है। इस मास्क की खासियत ये है कि खाना खाने के लिए इस मास्क को उतारने की जरूरत नहीं होगी।
ब्रैंडिड मास्क बाज़ार में उपलबध
साधारण मास्क अलावा जाने माने बै्रडस के मास्क बाज़ार में उपलब्ध है। जो काॅटन, लाईक्रा, खादी और लीनन के कपड़े से तैयार हुए हैं। जहां कुछ मास्क कैजुअल हैं, तो कुछ पार्टीवियेर हैं। ये मास्क पूरी हाईजीन के साथ तैयार हो रहे हैं और इसमें शेप का खास ख्याल रखा जा रहा है।
टोटोबोबो
यह रबर के मास्क लिस्ट में हैंए क्योंकि यह पहनने में आरामदायक नहीं है। उत्तर भारत के वायु प्रदूषण को देखते हुए मास्क इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
डेटॉल एयर मास्क
एक मशहूर ब्रांडए जो मार्केट में अपनी विश्वसनीयता की वज़ह से बना हुआ है। इसके मास्क 699 रुपये में मार्केट में उपलब्ध है। अगर औषधी विक्रेता के ऊपर भरोसा किया जाएए तो यह काफी बिक रहा है। हालांकिए हमें इसकी वेबसाइट या पैकेजिंग पर किसी भी तरह का प्रमाणन नहीं मिला हैए इसलिए हम इसे किसी भी तरह से प्रभावशाली साबित नहीं कर सकते हैं। यह मास्क आपको काले रंग में मिलेगाए जो एक पाउच में दो फिल्टर के साथ उपलब्ध है।
एटलांटा कैम्ब्रिज
यह दिल्ली बेस्ड एटलांटा हेल्थकेयर और कैम्ब्रिज मास्क कंपनी की साझेदारी से तैयार किया गया मास्क है। ये काफी आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप इन्हें हर तरह के साइज़ में खरीद सकते हैंए जो स्मॉल से लेकर एक्सट्रा लार्ज में मौजूद हैं।
वोगमास्क
यह मास्क आंखों को लुभाने वाले और गहरे रंग के हैं। यह कई तरह की वैरायटी में उपलब्ध हैं। मास्क को आप लंबे समय तक पहन सकते हैं। ये सल्फर डाइऑक्साइड और बद्बू को आने से रोकता हैए जो ऊपर बताए गए दोनों मास्क नहीं करते हैं। ये मास्क ख़ासकर बच्चों के लिए बनाए गए हैंए जिन्हें आप पानी से साफ भी कर सकते हैं।
मनीष अरोड़ा टवह के लिए फेस मास्क डिजाइन कर रहे हैंण् हालांकि इनकी रेंज ज्यादा हैण् शुरुआती कीमत 2ए000 प्रति मास्क हैण्
3M 9004IN 3 M द्वारा तैयार किया गया एक और मास्कए जो आसानी से फोल्ड हो जाने वाला मास्क हैए साथ ही आपको इसमें भी नोज़ क्लिप मिल रही हैए जिसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
3M N95
यह आसानी से फोल्ड हो जाने वाला मास्क हैए जिसे आप अपने बैग या पर्स में भी रख सकते हैं। हालांकिए इसका इलास्टिक स्ट्रैप थोड़ा टाइट हैए लेकिन यह मास्क को अपनी जगह बनाए रखने में मददगार है। मास्क में ऊपर की तरफ एक छोटा स्पंज ;कुशन नोज़ फोमद्ध दिया गया है और एक ठीक करने योग्य नोज़ क्लिप दिया हैए जिसे आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
सेंसर मास्क
शोधकर्ता इस तरह से सेंसर वाले मास्क बनाने की कोशिश कर रहे हैंए जो दिन की रोशनी में भी सामान्य रूप से जलते हुए नजर आ पाएं और कोविड.19 से संक्रमित के नजदीक जाने पर उसमें लाइट जलने लगेण् बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिकए शोधकर्ताओं को लगता है कि सामान्य थर्मल स्कैनर काफी अधिक प्रभावशाली और विश्वसनीय नहीं हैं इस टेक्नोलॉजी का निर्माण पहली बार साल 2016 में हेपेटाइटिस सी और सामान्य फ्लू का पता लगाने के लिए किया गया था| इसके बाद अब शोधकर्ता इस मास्क के जरिए कोविड19 का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं|
99 मास्क
ऐसे में आपको अपने और परिवार के लिए सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम आपको करने चाहिएण् इन्हीं में से एक है मास्क खरीदना व पहननाण् ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर उपलब्ध ये मोस्ट स्टाइलिश फेस मास्क सुरक्षित हैं| इनमें से ज्यादातर छ99 मास्क हैंए जिसका मतलब है कि ये जहरीली हवा से 99 प्रतिशत एयरबोन पार्टिकल्स को फिल्टर कर देते हैं|
मैचिंग मास्क महिलाएं अपने सूट से मैच खाता मास्क की डिमांड में हैं। सोशल मीडिया पर भी सूट से मैच खाता हुआ मास्क खूब वायरल हो रह हैं। आनलाइन बाजार में सलवारसूटए कुरती और साड़ियों के ही नहींए बल्कि शर्टए टी शर्ट के डिजाइन से मैच करने वाले मास्क उतर आए हैं। ये युवाओं और महिलाओं को ध्यान मे रख कर तैयार किए जा रहे हैं।

अन्य समाचार