क्या आपने कभी ट्राई किया हैं मैदा से बना यह फेसपैक, मिलेगा बेदाग़ निखार

घर में भोजन बनाने के दौरान मैदा का इस्तेमाल किया जाता हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैदा से बना फेसपैक त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। जी हाँ, मैदा चहरे से डेड स्किन सेल्स को निकालकर पोर्स की अच्छे से सफाई करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मैदा से बना फेसपैक कैसे बनाया जाता हैं इससे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिसके इस्तेमाल से आपको चहरे पर बेदाग़ निखार मिलेगा। तो आइये जानते हैं इस फेसपैक के बारे में।


आवश्यक सामग्री - मैदा - टमाटर का जूस - दही - दूध का पाउडर - शहद (तैलीय त्वचा के लिए)
बनाने की विधि - एक कटोरी में 1 चम्मच दही लें। - फिर इसमें 1 छोटा चम्मच मिल्‍क पाउडर और 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं।- इसमें 1 चम्‍मच मैदा मिलाएं। अगर आपकी स्‍किन ऑयली है तो इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।- इसे अच्छे से मिलाएं और आपका स्किन व्हाइटनिंग पैक तैयार है।- इस मास्क को अपनी त्वचा पर लगाएं और इसे पूरी तरह सूखने दें।- अपनी त्वचा को सादे पानी से धोएं।

अन्य समाचार