जन सुरक्षा को मास्क बनाने लगी आधी आबादी

जहानाबाद : प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सरेन पंचायत स्थित कलुआचक नारायणपुर के काजल महिला ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए दिन रात मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। उनलोगों का कहना है कि यदि युद्धस्तर पर मास्क बनाए जाएंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह उपलब्ध हो पाएगा। इस दौरान संगठन से जुड़ी कविता कुमारी लोगों को जागरूक भी कर रही है। वह महिलाओं को कह रही है कि शारीरिक दूरी के अनुपालन के साथ ही मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें। वह यह भी बता रही हैं कि दिन भर में चार बार साबुन से हाथ तो धोएं और अपने आस पड़ोस के जगहों पर गंदगी नहीं लगने दें। वह दूसरों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित करने की सलाह दे रही है। वह यह भी बता रही हैं कि यदि किसी को खांसी, बुखार तथा सर्दी के लक्षण हों तो तुरंत इस संगठन के लोगों को जानकारी दें ताकि यह सूचना स्वास्थ्य विभाग के लोगों को दी जा सके। इस संगठन के मंजु देवी, ललिता देवी तथा कंचन देवी लोगों को जागृत कर मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं। उनलोगों का कहना है कि समाजसेवा करना ही उनलोगों का मुख्य उद्देश्य है।

सोशल मीडिया पर ईद की मुबारवाद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार