रिटायर्ड दारोगा ने पुत्र के साथ मिलकर की छुरेबाजी, सात जख्मी

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालनगर चकिया गाव में आपसी विवाद में हुई छुरेबाजी की एक घटना में दो परिवारों के कुल सात लोग घायल हो गए घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, स्थानीय निवासी महेंद्र चौधरी और लालजी चौधरी का गली में नाली बहाने आदि को लेकर पूर्व से विवाद चला रहा है, उसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस के रिटायर्ड दारोगा महेंद्र चौधरी के पुत्र सूरज चौधरी से स्थानीय निवासी लाल जी चौधरी के पुत्र का दोपहर में कुछ विवाद हुआ था। बाद में किसी तरह मामले को शात करा दिया गया। उसी घटना को लेकर संध्या के समय में महेंद्र चौधरी, सूरज चौधरी समेत पाच लोगों ने मिलकर लाल जी चौधरी के परिवार सहित तथा उनके पड़ोस में रहने वाले एक अन्य परिवार के लोगों पर छुरा से हमला कर दिया।
बिहार में युवक ने निकाला क्वारंटाइन सेंटर का दिवाला, अकेले चट कर जाता है 8 लोगों का खाना यह भी पढ़ें
इस हमले में लाल जी चौधरी तथा उनके पुत्र रवि कात कुमार, चंदन कुमार, धनजी कुमार तथा पड़ोस के रहने वाले गोपी कुमार, आशा देवी और धर्म शीला देवी घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके गले पर छुरे से किए गए वार के कारण गहरा जख्म बन गया है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, घटना में पीड़ित पक्षों के द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास तेज किया जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार