प्रेम प्रसंग के विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के खवाजेपुर गांव में एक युवक व एक युवती के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक वृद्ध की जमकर पिटाई कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। इस वारदात को लेकर मृतक के पुत्र के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि खवाजेपुर गांव निवासी रामाश्रय सहनी के परिवार के एक युवक का अपने ही गांव के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर युवती के घर के लोग रविवार की शाम रामाश्रय सहनी के दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौज करते हुए इनके पुत्र को जबरन उठा कर युवती से शादी कराने के लिए ले जाने लगे। जिसका विरोध करने पर रामाश्रय सहनी की जमकर पिटाई कर दी गई। इस पिटाई के गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक रामाश्रय सहनी के पुत्र बब्लू सहनी के बयान पर संतोष सहनी सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित संतोष सहनी, मनोहर सहनी व पन्नालाल सहनी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार