सहोदर ने भाई को मारी गोली, जख्मी

खगड़िया । अलौली के संझौती गांव में महज दो धूर जमीन के लिए सहोदर भाई ने राजकिशोर मंडल को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली सर के नजदीक लगी। जख्मी का उपचार बेगूसराय के एक अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस आलोक में भूटो मंडल समेत आधे दर्जन को आरोपित किया गया है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना दो दिन पहले की है। मिली जानकारी के अनुसार एक भाई मकान बनाने को लेकर पीलर दे रहा था। दूसरा भाई इसका विरोध किया। दो धूर जमीन का विवाद उठने के बाद गोली चला दी गई। समाचार लिखे जाने तक जख्मी की हालात गंभीर बताई गई है।

शव को सड़क पर रख किया जाम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार