17213 प्रवासियों ने पूरी की क्वारंटाइन अवधि

खगड़िया । जिले में प्रवासियों को आने के साथ क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। हालांकि अब केवल रेड जोन के चिन्हित 11 शहरों से आने वाले प्रवासियों को ही सेंटर पर रखा जाना है। जिले में अब तक कुल 169 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें कुल 19 हजार 797 लोग क्वारंटाइन में है। वहीं 482 होम क्वारंटाइन में है। जबकि 141 लोग आइसोलेशन में और 196 लोगों को आपदा राहत केंद्र में रखा गया है। जिले में अब तक आए कुल 35 हजार 496 प्रवासियों में 17 हजार 213 क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण कर घरों में रह रहे हैं। प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार विभागीय स्तर पर अब तक 1141 लोगों के सैंपल जांच बीते रविवार तक भेजे गए थे। जिसमें 1004 के रिपोर्ट मिले हैं और 141 लोगों के सैंपल जांच रिपोर्ट समाचार प्रेषण तक नहीं मिले थे।

शव को सड़क पर रख किया जाम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार