मुंबई से सिसवन आया युवक कोरोना संक्रमित

सिवान। प्रखंड के एक क्वारंटाइन सेंटर में मिले मरीज की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 22 मई को प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर से 60 प्रवासियों को जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया था। यहां से एक मरीज का सैंपल आरएमआरआइ में भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि वह व्यक्ति 13 मई को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई से आया था।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार