ससुराल में युवक की मौत, हत्या की आशंका

अररिया। बौसी थाना क्षेत्र की करंकिया गांव में रविवार की रात संदेहास्पद स्थित युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बौसी पुलिस सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा दिया। मृतक मो. समीर पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तीन धरिया गांव का निवासी था। तीन दिन पहले वह अपने ससुराल बौसी थाना क्षेत्र के करंकिया गांव आया था। इधर मृतक के स्वजनों ने ससुराल वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के पिता मो. अजहर अली ने बौसी थाना में आवेदन देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। हांलाकि समाचार लिखे जाने तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

रोहित यादव बने भाजपा के जिला मंत्री यह भी पढ़ें
युवक की शादी करंकिया गांव के अब्दुल हक की पुत्री हुसनआरा से तीन साल पहले हुई थी। करीब डेढ़ वर्ष की पुत्री भी है। वहीं आरोपितों का कहना है कि युवक की तीन दिन पहले ससुराल अपने बीबी बच्चे के साथ ईद पर्व मनाने के लिए आया था। पति पत्नी के बीच भी बेहतर रिश्ते थे। कहा कि युवक की हत्या नहीं की गई है। रविवार की रात युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय स्तर पर उपचार भी किया गया। परंतु उनकी मौत हो गई। इधर बौसी पुलिस पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को शव सौंप दिया। थानाध्यक्ष साजिद आलम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार