जहानाबाद में 28 मई तक भीषण गर्मी से राहत नहीं

जहानाबाद : जहानाबाद और आसपास के इलाके में अगले 28 मई तक उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी क्षेत्र से गर्म हवा के कारण जहानाबाद और आसपास के इलाके में उमस परेशान करेगा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और 28 मई को 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 29 से 31 मई तक आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट होगी। 30 मई तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। जहानाबाद का तापमान राजगीर और गया के पहाड़ तपने से प्रभावित होता है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान गया से प्रभावित रहा। गया का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जहानाबाद और आसपास का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सोशल मीडिया पर ईद की मुबारवाद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार