छपरा में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 38

-चार दिनों पहले आया था मुंबई से

- इसुआपुर के टेढ़ा गांव के मृतक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई
जासं, छपरा: जिले में सोमवार को दरियापुर प्रखंड के टरवां मगरपाल गांव निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह मुंबई से चार दिनों पहले आया था। वर्तमान में उसे दरियापुर प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 28 हो गई है। वैसे कुल संख्या 38 है।
रविवार को जिले में सात पॉजिटिव मिले थे। उनमें गड़खा प्रखंड के पहाड़पुर गांव का 21 वर्षीय युवक, तरैया प्रखंड का 24 वर्षीय युवक और सदर अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए गोपालगंज जिले के दिघवा दुबौली के 26 वर्षीय युवक समेत सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग का 15 वर्षीय किशोर, रिविलगंज प्रखंड के बैजू टोला गांव के 40 वर्षीय युवक तथा एकमा प्रखंड के क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए 40 वर्षीय प्रवासीशामिल हैं।

अब तक जिले में पॉजिटिव पाए गए 38 में से 10 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल 28 लोगों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनमें से आधा दर्जन युवकों के दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
गौरतलब है कि जिले के दो लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इनमें से मढ़ौरा प्रखंड के नेथुआ गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत व बुखार के बाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व एकमा प्रखंड के परसागढ़ टोला डोमन राय गांव की महिला की मौत मुंबई में हुई थी।
वहीं सदर अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए इसुआपुर प्रखंड के टेढ़ा गांव के एक व्यक्ति की मौत शनिवार की रात हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मौसम की तपिश से जनजीवन बेहाल यह भी पढ़ें
सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि दरियापुर प्रखंड में पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने का आदेश दे दिया गया है। इसके लिए मेडिकल टीम को दरियापुर भेज दिया गया है।
कोरोना मीटर
कुल मरीज - 39
स्वस्थ्य हुए - 10
इलाजरत - 28
मौत - 1
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार