सादगी से मना ईद उल फितर

संवाद सूत्र, पौआखाली (किशनगंज) : क्षेत्र में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। लॉकडाउन के कारण लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। इस दौरान शारीरिक दूरी भी ख्याल रखा गया। सुबह से ही सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने की होड़ रही। इस बार कोरोना वायरस के कारण यह पर्व घर पर ही मनाया गया। अधिकांश जगहों पर नमाज अलसुबह अदा की गई।इस दौरान पुलिस प्रशासन भी जगह-जगह मुस्तैद रही।वहीं नमाज अदा करते हुए लोगों ने मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। साथ ही पूरी दुनिया से कोरोना वायरस का संकट दूर होने की दुआ भी की गई।

कोरोना के खात्मे व देश में अमन चैन की मांगी दुआ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार