मर्द चेहरे की शेविंग करते समय जरूर करें ये काम

आप रोजाना शेव करने के लिए जिस रेजर का प्रयोग करते हैं उससे कई बार बहुत ही ज्यादा जलन होने लगती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे चेहरे की त्वचा पर होने वाली सूजन, कट लग जाना आदि। जिनकी वजह से त्वचा पर बहुत ज्यादा जलन होने लगती है। इस जलन को कुछ आसान तरीकों से कम किया जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कैसे रेजर से होने वाली जलन को कम किया जा सकता है।

शेव करने से पहले बालों को कोमल बना लें- शेव के समय होने वाली जलन का सबसे बड़ा कारण शेव करने से पहले बालों को गिला नहीं करने के कारण होता है जिसकी वजह से जलन महसूस होने लगती है। इससे बचने के लिए जरुरी है कि आप शेव करने से पहले ठंडे पानी से अपने बालों को गीला कर लें जिससे कि आपके बाल अच्छे से भींग जायेगे और शेव करते समय आपको जलन न के बराबर होगी।
सही समय पर शेव करें - कई बार बहुत से लोग शाम के समय, घर जाते समय या ऑफिस से आते समय शेविंग करते हैं जो उनके चेहरे के जलन का सबसे बड़ा कारण होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय पूरे दिन की थकान और चेहरे की त्वचा पर बहुत ज्यादा खिंचाव होता हुआ, जिसके कारण बहुत ज्यादा जलन होती है। इसलिए जरूरी है कि आप सुबह के समय ही शेव करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय आपकी त्वचा रेस्ट में होती है और शेविंग के समय जलन कम होती है।
सेफ्टी रेजर का प्रयोग करें- शेव करते समय सबसे जरुरी है कि आप सही और अच्छे ब्रैंड का शेविंग किट या सेफ्टी रेजर लें। कई बार अच्छी चीजों का इस्तेमाल ना करने से भी आपको जलन होती है। इसलिए अच्छा और बढ़िया ब्रांड का ही सेफ्टी रेजर का प्रयोग करें।
क्रीम और आफ्टर शेव का प्रयोग करे - शेव के बाद कई बार लोग सिर्फ और सिर्फ पानी से अपने चेहरे को धोते हैं। लेकिन ऐसा करना कई बार हानिकारक हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप जलन होने लगती है। इसलिए जरुरी है कि आप क्रीम और आफ्टर शेविंग जैसी चीजों का प्रयोग करें। इससे कम से कम जलन होती है।

अन्य समाचार