बांस काटने के विवाद में वृद्ध की हत्या

खगड़िया । मड़ैया ओपी के देवरी गांव में फरसा से प्रहार कर उक्त गांव के 60 वर्षीय उमेश यादव की हत्या कर दिए जाने का समाचार है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार देवरी- गमघट्टा के पास बांस काटने के लिए उमेश यादव और उनका पुत्र यशवंत पहुंचा था। दोनों बांस काट रहे थे। इस बीच उसी गांव के छैला यादव समेत कई लोग पहुंचे तथा बांस काटने से मना किया। दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। जो मारपीट में तब्दील हो गई। छैला पक्ष के लोगों ने फरसा और लाठी से उमेश यादव और उनके पुत्र पर प्रहार किया। जिससे उमेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी उमेश यादव को इलाज के लिए सीएचसी परबत्ता लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। इसकी जानकारी

लीड: मजदूर की बेटी बनी जिला टॉपर यह भी पढ़ें
सीएचसी प्रभारी डॉ. पटवर्धन झा ने दी। जानकारी अनुसार इलाज के दौरान खगड़िया ले जाने के क्रम में उमेश यादव की मौत हो गई।
गोगरी एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार