समर्पण संकुल संघ ने शुरू किया मास्क निर्माण

मुंगेर । समर्पण संकुल संघ द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए व्यापक पैमाने पर मास्क निर्माण के लिए मास्क निर्माण केंद्र शुरू किया गया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क अति आवश्यक है। बाजार में मास्क की किल्लत को देखते हुए समर्पण संकुल संघ के सदस्यों ने मास्क निर्माण का निर्णय लिया है। इसी क्रम में घोरघट में मास्क निर्माण केंद्र का उद्घटन किया गया। समूह की लगभग एक दर्जन महिलाएं मशीन पर मास्क निर्माण कर संस्थाओं को देगी। जिसका मूल्य काफी कम होगा। वहीं, मास्क धो कर इसका कई बार उपयोग किया जा सकेगा। इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष रेनू देवी, सचिव मनोरमा देवी, कोषाध्यक्ष आशा देवी, अंकेक्षक निशांत कुमार, समन्वयक पूनम कुमारी, जिला परियोजना जीविका खुशबू कुमारी सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थी।

परिचालन केंद्र से स्वास्थ्य जांच कर प्रवासियों को क्वरंटाइन के लिए दिया जा रहा पत्र यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार