भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने नगर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंडल अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। जिसकी सूची जारी कर दी है। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अमित आनंद द्वारा जारी सूची के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में नगर से आशीष सिंह, सौर बाजार उत्तरी क्षेत्र विपिन कुमार कुशवाहा, सौर बाजार दक्षिणी गौरव कुमार, सोनवर्षा पश्चिमी वीर अभिमन्यू सिंह, सोनवर्षा पूर्वी अंजनी चौधरी, नवहटटा अमित सिंह, सत्तरकटैया गोरव कुमार सिंह, महिषी उत्तरी अरविद कुमार, महिषी दक्षिणी धनंजय कुमार, बनमाईटहरी दीपक भगत, सिमरीबख्तियारपुर नगर गोपाल शर्मा, सिमरीबख्तियारपुर पूर्वी रीतु राज, सिमरीबख्तियारपुर पश्चिमी जितेन्द्र कुमार बधैल, कहरा रौशन पटेल, पतरघट संतोष कुमार सुमन को बनाया गया। जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि चुनावी वर्ष में युवा मोर्चा का योगदान अहम रहेगा। आनेवाले 31 मई को प्रत्येक बूथ पर पार्टी काय्रकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमं युवा मोर्चा द्वारा सप्तऋषि का गठन करना है।

पूर्व मंत्री के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार