तीन साल तक के बच्चों को मास्क लगाना हो सकता है खतरनाक

तीन साल तक के बच्चे को अगर अभिभावक कोविड-19 को देखते हुए मास्क लगा दे रहे हैं, तो ऐसा करना बच्चे के भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल छोटे बच्चे का फेफड़ा काफी छोटा होता है। ऐसे में वो बार बार व तेजी से श्वास लेते हैं। जिससे मास्क लगा देने से ऑक्सीजन की आपूर्ति थोड़ी कम होने लगेगी। ऐसे में बच्चों के शरीर के साथ-साथ मानसिक भी विकास पर भी असर पड़ेगा और वर्तमान या भविष्य में कोई बड़ी परेशानी होने की भी आशंका बनी रहेगी। भारत सरकार का आइसीएमआर भी इस बात को लेकर ध्यान देने लगा है। जानकारी के मुताबिक छोटे बच्चों को घर से बाहर लेकर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं बाहर से जाने पर स्नान करने व साबुन से हाथ धोने के बाद ही बच्चे को छूने के लिए कहा गया है। कोविड-19 में बच्चे और बुजुर्गों का ज्यादा ख्याल रखना है। वहीं विदेशों में भी इस को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक मास्क लगाए जाने से बच्चों के ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है। इस दौरान बच्चे को सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शिशू रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविद द्विवेदी ने बताया कि छोटे बच्चे को मास्क लगा सकते हैं। लेकिन काफी देर तक लगाना खतरनाक हो सकता है। अस्पताल या बाहर ले जाते समय बच्चे को मास्क लगा दें। लेकिन जो आरामदायक हो। वहीं आने के बाद उनके हाथ को अच्छे से धोएं व मास्क को हटा दें। आधा घंटा से अधिक मास्क नहीं लगाना चाहिए।

20 लीटर महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार