जहानाबाद का तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस

जहानाबाद : जहानाबाद और आसपास का इलाका प्रदेश में गया के बाद सबसे गर्म रहा। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम का मूड भांपकर लोग घरों में दुबके रहे। सड़क पर बिना किसी प्रयास के ही लॉकडाउन जैसा नजारा दिख रहा था।

गर्मी से राहत के लिए लोग एसी और कूलर की दुकानें खोज रहे थे। दरअसल लॉकडाउन में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं मिलने के कारण अधिकांश बाजार में सन्नाटा दिखा। गर्मी से राहत के लिए लोग बेचैन दिख रहे थे।
आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलने बाले लोग छाता लेकर निकल रहे हैं। वहीं महिलाएं दुपट्टा से चेहरा ढक कर धूप से बचाव कर रही थी। मंगलवार को पछुआ हवाओं के तेज झोंके के कारण सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। लॉकडाउन के बावजूद भी शहर में जितनी भीड़ दिखती थी लेकिन मौसम ने सड़कें खाली करा दिया। शाम होने के बाद बाजारों में कुछ देर के लिए चहल पहल बढ़ी। हालात रात में कमोबेश यही बने हुए हैं।
दहेज को ले विवाहिता की हत्या यह भी पढ़ें
ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री : गर्मी में ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री में इजाफा हुआ है। शहर के हर चौक-चौराहे पर व गली- मोहल्लों में ठंडे पेय पदार्थ बेचने वालों की भरमार हो गई है। नींबू पानी से लेकर कोल्ड ड्रिक्स, लस्सी, बेल की शरबत, सत्तू, आइसक्रीम आदि बेचने वालों की चांदी कट रही है। वहीं बाजारों में तरबूजा, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि ठंड़े खाद्य पदार्थों की भी काफी बिक्री हो रही है। आम लोगों से लेकर जानवर तक हैं गर्मी से परेशान : लगातार गर्म होते मौसम के मिजाज से आम जनजीवन परेशान हो उठा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ती गर्मी से रोजमर्रा की जिदगी जीने वाले गरीब भी खासे परेशान हैं। जरूरत के लिए घरों से निकलने वाले लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं। घरों में भी पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में असफल है। बिजली की आंख मिचौनी जारी है। आम लोग से लेकर जानवर तक इस भीषण गर्मी से परेशान हैं। कूलर, पंखा और एसी की बढ़ी मांग: इस भीषण गर्मी के कारण लोगों में कूलर, पंखा और एसी की मांग बढ़ गई है। इससे दुकानदारों की बिक्री पहले की अपेक्षा 60 से 70 फीसद बढ़ गई है। दुकानों में एसी, कूलर व पंखा खरीदने वाली की भीड़ उमड़ रही है।साथ ही खराब पड़े इन उपकरणों की मरम्मति की लिए भी लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार