सवर्ण क्रांति मोर्चा के सौरभ बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव अकेला ने जिला कमेटी का गठन किया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सशक्त संगठन तैयार किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में काराकाट से लोकसभा से चुनाव लड़े सवर्ण क्रांति मोर्चा के कुमार सौरभ सिंह को उपाध्यक्ष बनाया है। आर्यन नाटय परिषद के अध्यक्ष अजीत चंद्रा, बिजौली के जयंत कुमार, कर्मा के चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं गोह विधानसभा क्षेत्र के सोनहथु गांव निवासी चितरंजन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले प्रकाश सोलंकी एवं रवि सिंह को महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। शिवगंज के अजय राणा उर्फ कारु के साथ मनीष कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ वाशु, अविनाश गुप्ता एवं रेखा पासवान को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है। भैरोपुर के दीपक कुमार पाठक कोषाध्यक्ष, सरस्वती सुशोभित समिति के नवीन सिन्हा एवं बरुणा गांव के नवरत्न शर्मा जिला प्रवक्ता बने हैं। मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी गौरव कुमार, लवकुश कुमार संभालेंगे। कमल क्लब संयोजक के पद पर कुंदन कुमार सिंह, सह संयोजक बब्लू सिंह, आईटी सेल के देवकांत कुमार एवं सोशल मीडिया की जिम्मेवारी छोटू कुमार को दी गई है। जिला कमेटी में हर वर्ग के लोगों को स्थान दिया गया है। कार्यसमिति सदस्यों की सूची में राहुल सिंह राठौर, भास्कर, अप्पू लहरी, सुधीर सिंह, हरिलाल कुमार, राकेश कुमार, त्रिपुरारी वैद्य, शंकर साव, रजत कुमार सिंह, मुकेश कुमार, प्रेम सिंह, राहुल कुमार, संजय मालाकार, सत्यदेव राम, नीरज कुमार, रविरंजन सिंह, रागिनी कुमार एवं रेणु अग्रवाल हो रखा गया है। जिलाध्यक्ष गौरव अकेला ने बताया कि संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा। हर बूथ पर 50 युवकों की फौज खड़ी की जाएगी। इधर भाजयुमो की गठित जिला कमेटी पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने फोन कर बताया कि बिना मेरी सहमति का भाजयुमो जिला कमेटी का गठन किया गया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अपनी मर्जी से कमेटी गठित कर नियम का उल्लंघन किया है। जो कि अमान्य है। मैंने इसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से भी की है।

गांव लौटे श्रमिक खेती बाड़ी का करेंगे कार्य यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार