लड़कों का दिमाग खराब करती हैं लड़कियों की ये आदतें, कहीं आप तो ऐसा नहीं करतीं ?

आपने अक्सर देखा होगा कि लड़कियां अपने पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर काफी शिकायत करती रहती हैं। जिसके लिए वो अपने दोस्तों से शेयर करने में भी नहीं हिचकिचाती हैं। आपको बताना चाहेंगे कि सिर्फ लड़कियों को ही नहीं अपने पार्टनर से शिकायत होती है बल्कि लड़कों को भी अपने पार्टनर से काफी सारी शिकायतें होती हैं। लड़के भी अपने लव पार्टनर की कई आदतों से काफी परेशान रहते हैं। वहीं आज हम आपको उन्हीं आदतों में से कुछ महिलाओं की परेशान करने वाली आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं की कौन सी वो आदते हैं जिसे पुरूष बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

कई घंटों में तैयार होना
कहीं भी जाना हो लड़कियों को तैयार होने में काफी समय लग जाता है। आपको बता दें कि लड़कों को इस बात से दिक्कत नहीं होती है कि लड़कियां तैयार होने में घंटों लगा देती हैं। दरअसल दिक्कत उन्हें इस बात से होती है कि बाहर जाने का जो समय तय होता है, उस वक्त पर लेडीज कभी भी तैयार नहीं मिलती हैं। जिसके लड़के उनका घंटों इंतजार करते हैं।
शॉपिंग के लिए घूमना
लड़कों (Boys) और लड़कियों (Girls) की शॉपिंग का स्टाइल एकदम ही अलग है। जहां लड़के एक चीज पसंद आने पर तुरंत ले लेते हैं। वहीं लड़कियां ड्रेस या कोई और चीज पसंद आने के बावजूद भी बेहतर ऑप्शन देखने के लिए घूमती रहेंगी। कई बार तो पूरी मार्केट घूमने के बाद भी उन्हें यह नहीं समझ आता कि उन्हें लेना क्या है। लड़कियों की यह आदत लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है(Men Hates These Things About Women)।
सवाल पूछना
आपने भी देखा होगा कि महिलाओं को बात बात पर सवाल पूछने की काफी आदत होती है। केयर भी हद तक ही अच्छी लगती है। वहीं एक्सट्रा केयर लड़कों को टॉर्चर लगने लगती है। इसलिए बेहतर है कि आप बात बात पर अपने पार्टनर से सवाल न करें।
पर्सनल स्पेस का मतलब न समझना
जब बात लड़कियों की स्पेस की आती है तो वो इसके लिए काफी बात करती हैं। वहीं अपने पार्टनर की पर्सनल स्पेस की रिस्पेक्ट करना भी भूल जाती हैं। अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर का मोबाइल चेक करने से लेकर दोस्तों के साथ हैंगआउट पार्टी कर रहे बीएफ के पास अचानक पहुंच जाना जैसी हरकत को वे प्यार और हक का नाम देती हैं। लड़के लड़कियों की इस हरकत से काफी चिढ़ते हैं।
इन आदत वाली लड़कियों से भूल कर भी नहीं करनी चाहिए शादी
लुक्स को लेकर सवाल
लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर 'मैं कैसी लग रही हूं?' 'तुमने मुझ में कुछ बदलाव नोटिस किया?' जैसे सवाल करती रहती हैं, जो लड़को को काफी इरिटेटिंग लगते हैं। वहीं जब लड़कियों को सवाल के जवाब उनके मन मुताबिक नहीं मिलते तो उनका गुस्सा हो जाना, जो लड़को को और भी परेशान करते हैं।

अन्य समाचार