पति की हत्या कर भाग रही महिला गिरफ्तार, प्रेमी फरार

जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के छोटकी चैनपुरा गांव निवासी धीरेंद्र मांझी की सोमवार को घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद धीरेंद्र की पत्‍‌नी अपने प्रेमी संग भाग निकली। पुलिस ने मृतक की पत्‍‌नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी भागने में सफल रहा।

धीरेंद्र मांझी की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्‍‌नी सुमित्रा देवी और उसके प्रेमी बिरजू मांझी को अभियुक्त बनाया गया है। मृतक के पिता महली मांझी ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बिरजू मांझी और सुमित्रा देवी ने उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण बिरजू के साथ प्रेम प्रसंग का विरोध करना बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धीरेंद्र मांझी अपनी पत्‍‌नी के प्रेम प्रसंग का लगातार विरोध करता था। बताया गया कि हत्या के बाद सुमित्रा अपने एक बच्चे को लेकर ऑटो से भाग रही थी। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का आरोपी बिरजू मांझी की तलाश पुलिस कर रही है। बताया गया कि धीरेंद्र मांझी और सुमित्रा के तीन बच्चे हैं। एक बेटी की शादी भी हो गई है। बीते डेढ़-दो साल से सुमित्रा का प्रेम प्रसंग बिरजू मांझी की चर्चा थी। प्रेम प्रसंग में धीरेंद्र बाधक था इसलिए सोमवार की रात पत्‍‌नी और प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घर से शव बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया गया। कि जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वह साथ में एक बच्चे को लेकर ऑटो पर सवार होकर भागने की कोशिश करने लगी। भागने के क्रम में ही गांव के लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सुपूर्द कर दिया। हत्या का रूप में किया गया है। बताया जाता है। सोमवार को सुबह पुलिस द्वारा उसके कमरे से शव को बरामद किया गया। इस सिलसिले में मृतक के पिता महली मांझी के बयान के आधार पर उसकी पत्नी सुमित्री देवी तथा प्रेमी बिरजू मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ऑटो पर सवार होकर भागने के क्रम में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी का गांव के ही बिरजू मांझी के साथ डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। उस महिला की शादीशुदा बेटी भी है जबकि अन्य तीन बच्चे भी हैं।
दहेज को ले विवाहिता की हत्या यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार