प्रवासियों के घर पर लगेगा होम क्वारंटाइन का पोस्टर

22 से 31 मई तक घर लौटे प्रवासियों का सर्वे कार्य गुरुवार से शुरू होगा। इस दौरान उनके घर पर होम क्वारंटाइन सेंटर का पोस्टर लगेगा। इसे लेकर बुधवार को कर्मियों को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। जिसमें उन्हें सर्वे कार्य के तरीके से अवगत कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. जनार्दन शर्मा, डीआइओ डॉ. आरकेपी साहु व यूनिसेफ के एसएमसी असजद एकबाल सागर ने एप के माध्यम से सर्वे के सभी बिदुओं से अवगत कराया।

सिविल सर्जन ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से जो भी प्रवासी 22 से 31 मई तक जिले में आए हैं उनकी सूची आपदा प्रबंधन से प्राप्त कर सर्वे का कार्य किया जाएगा। सर्वे कर्मी प्रवासियों के घर पर होम क्वारंटाइन का पोस्टर लगाएंगे, जिससे पता चले कि उक्त घर में प्रवासी लौटे हैं। इस दौरान सर्दी-खांसी व बुखार का लक्षण की भी जांच करेंगे। अगर जिस प्रवासी के अंदर ये लक्षण मिलेगा, उन्हें प्रखंड स्वास्थ्य क्वारंटाइन सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा।
दरिहट क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी की हुई मौत, कैंसर से था पीड़ित यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार