लॉकडाउन में इस टीवी एक्ट्रेस ने लगा ली फांसी, सोशल मीडिया पर लिखा ये मैसेज

मंगलवार सुबह 5 बजें जब उसकी मां छत पर योग करने गईं तो उन्होंने देखा की प्रेक्षा के कमरे की लाइट जल रही है। मां ने सोचा की शायद प्रेक्षा जाग गई है इसलिए उसे उठाने गई। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसके बाद उन्होंने खिड़की से कमरे में झांका तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा की प्रेक्षा फांसी के फंदे पर झूल रहीं थीं। शोर मचाने पर पड़ोसी भागकर आए। दरवाजा तोड़कर उसे हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेक्षा के पेरेंट्स ने कहा कि उसका करियर अच्छा नहीं चल रहा था, इसलिए वो बहुत चिंतित थीं। दोस्तों ने कहा कि उसने करीब 3 साल से मुंबई में ही रहकर सीरियल्स में काम कर रही थी। उसने क्राइम पेट्रोल में कुछ एपीसोड के अलावा स्टार प्लस के भी कुछ सीरियल में भी काम किया था। वो सखा नाम की फीचर फिल्म में लीड रोल में दिखी थी। प्रेक्षा का यू-ट्य़ूब पर एलबम सॉन्ग डेयर टू लव भी लोगों ने कई बार देखा था।
उन्होंने भोपाल में फिल्म एंड ड्रामा एकेडमी में एक साल का एक्टिंग कोर्स भी किया था। कुछ वक़्त बाद उसे रोल भी मिलने लगे थे इसके साथ उसने 8 नाटकों में भी अभिनय किया था। परिवार में माता पिता के अलावा छोटी बहन भी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कहा कि उसकी उम्र महज 25 साल थी और रोल मिलने भी लगे थे तो फिर फांसी लगाने कारण समझ नहीं आ रहीं। उसे किस बात का इतना अधिक तनाव हो सकता है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि प्रेक्षा से पहले मनमीत ग्रेवाल ने भी लॉकडाउन और काम ना मिलने के चलते फांसी लगा ली थी।

अन्य समाचार