शराब के नशे में हंगामा करते बीएमपी जवान गिरफ्तार

- मंगलवार शाम को बैरेक में हंगामा करते धराया जवान

संवाद सहयोगी, किशनगंज: शराब के नशे में चूर होकर हंगामा कर रहे बीएमपी जवान को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार शाम की गई कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। टाउन थानाध्यक्ष श्यामकिशोर यादव ने बताया कि आरोपित जवान के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया है। वरीय पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी दे दी गई। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। शराब पीने व बेचने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अररिया गलगलिया रेल परियोजना में 90 फीसद भू अधिग्रहरण संपन्न यह भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार बीएमपी 12 वीं बटालियन का जवान मो. मुकद्दर किशनगंज में पदस्थापित है। मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में थाना परिसर स्थित बैरेक में हंगामा कर रहा था। साथी जवानों ने उसे शांत कराने की काफी कोशिश की। लेकिन वह शराब के नशे में इस कदर धुत था कि उसके सामने किसी की नहीं चली। हंगामे के कारण साथी जवान परेशान हो गए। परेशान जवानों ने अपने वरीय अधिकारी को घटना की जानकारी दी और टाउन थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव को भी घटना से अवगत करा दिया। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने आरोपित जवान को हिरासत में ले लिया। देर रात सदर अस्पताल में आरोपी जवान का मेडिकल जांच कराई गई, जहां शराब पीने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार