क्वारंटाइन सेंटरों में अब सिर्फ रेड जोन वाले प्रवासी रखे जाएंगे

कतरीसराय। मंगलवार  को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा पंचायत प्रतिनिधियों  की बैठक की गई। अध्यक्षता  बीडीओ किरण कुमारी  सिन्हा ने की। बैठक में दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के नए फैसले के बारे में जानकारी दी गई। जिसके तहत अब प्रवासियों को उनके गांव के विद्यालय में ही क्वारंटाइन किया जाना है। क्वारंटाइन सेंटर में सिर्फ रेड जोन वाले शहरों से आने वाले प्रवासियों को रखा जाना है। ग्रीन व ऑरेंज जोन से आने वाले लोग अपने-अपने घर में ही क्वारंटाइन रहेंगे। प्रमुख धनंजय प्रसाद ने कहा कि  क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों की सूची संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक तैयार करेंगे। इसी आधार पर लोगों को नाश्ता तथा दो टाइम भोजन के साथ सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रसोइया को मनरेगा मजदूर के बराबर दिहाड़ी दी जाएगी। बैठक में कृषि पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, मुखिया नवेन्दु झा, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार, बीआरपी अजय प्रसाद सहित सभी विद्यालय के प्रभारी व प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार