पैर फ्रैक्चर होने के वजूद चार दिन का सफर तय कर पहुंचा युवक



संवाद सहयोगी, किशनगंज : ट्रेन से उतरने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए प्रवासी श्रमिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान शनिवार को सूरत में ही समदा निवासी गुलाम मुर्तजा का पैर फ्रैक्चर हो गया था। चार दिन के सफल के बाद मंगलवार को किशगनंज पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्थाई प्लास्टर कर इलाज के बाद क्वारंटाइन कर दिया गया है।
स्वजनों ने बताया कि पीड़ित सूरत में रहकर गुलाम मुतर्जा राजमिस्त्री का काम करता था और लॉकडाउन में फंसकर रह गया था। गत शनिवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गिर गया। जिससे उसका दांया पैर फ्रैक्चर हो गया। लेकिन वह घायल अवस्था में ही सफर पर निकल गया। मंगलवार को पूर्णिया स्टेशन पर उतरने के बाद उसे बस से किशनगंज भेज दिया गया और समदा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डा.श्रीनंद ने अस्पताल उपाधीक्षक को मरीज का फौरन इलाज करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि पीपीई कीट से लैस होकर मरीज का एक्सरे कर इलाज प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मरीज के पैर में अस्थाई प्लास्टर कर इलाज किया जाएगा। जख्म भर जाने के बाद पक्का प्लास्टर किया जाएगा।
अररिया गलगलिया रेल परियोजना में 90 फीसद भू अधिग्रहरण संपन्न यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार