सोनबरसा के पिपरा घाट में फायरिग, भूमि विवाद में कुदाल से काट डाला

सीतामढ़ी। आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चित सोनबरसा इलाका गुरुवार को एकबार फिर रक्तरंजित हुआ। कन्हौली थाना क्षेत्र के पिपरा घाट गांव में भूमि विवाद में गांव के कुछ दबंगों ने रविद्र महतो को कुदाल से काट डाला। उसके सिर पर जानलेवा प्रहार किया। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिग भी की। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान रवींद्र को सोनबरसा पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी के सिर पर 12 टांके लगाने पड़े हैं। इलाज के बाद हालांकि, वह खतरे से बाहर बताया गया है। कन्हौली थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने इस घटना में फायरिग की बात से इन्कार किया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। जख्मी रविद्र ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सुबह उसकी जमीन पर केले के पौधे को गांव के विनोद राम जबरन काट रहा था। मना करने पर योगेंद्र राम, ललन राम, जितेंद्र राम, सिकंदर राम, चंदेश्वर राम, मनोज राम, नंद किशोर राम, सुरेंद्र राम, सहित 20-25 लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से मुझे और मेरे परिवार को मारने-पीटने लगे। इसी बीच विनोद राम ने मेरे सिर पर कुदाल से प्रहार कर दिया। लोगों की भीड़ में से एक ने हवाई फायरिग की। जख्मी ने बताया पंद्रह दिन पहले भूमि को लेकर थाना में आवेदन दिया था। कन्हौली पुलिस ने विवादित भूमि पर पहुंचकर लोगों से दोनों पक्षों से कागजात की मांग की। साथ ही कागजात के आधार पर निपटारा करने की बात कही थी। परंतु उन लोगों ने गुरुवार सुबह इस घटना को अंजाम दे दिया।

दिनभर में आनी थी दस ट्रेनें, बिना जानकारी पहुंच गईं तीन अन्य ट्रेनें यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार