वरूण सिंह को दोबारा मिली जिम्मेदारी, समर्थकों में उत्साह

फोटो- 28 केएसएन 42

- बनाए गए भाजपा कला संस्कृति मंच के प्रदेश सह संयोजक
संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : प्रदेश नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता वरूण कुमार सिंह को दोबारा भाजपा कला संस्कृति मंच का प्रदेश सह संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दोबारा प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने वरूण कुमार सिंह को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कार्यकर्ताओ का कहना है कि वरूण कुमार सिंह का पार्टी के प्रति हर तरह से समर्पण का परिणाम है कि उन्हें दोबारा कला संस्कृति मंच का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। उनके दायित्व दिए जाने से निश्चित रूप से पार्टी व संगठन मजबूती के साथ उभरेगी। जिसका राजनीतिक लाभ आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। बधाई देने वालो में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, उत्तम सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष खुशो देवी, नवीन झा, राजीव सिन्हा, ज्योतिष सोनू, पवन सिंह, राजेश गुप्ता, गौतम पौद्दार, मनोज सिंह, डॉ. अशोक चतुर्वेदी, कुमार अमित, गौरव चौधरी, बहादुरगंज नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा, नगर भाजयुमो अध्यक्ष विशाल कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह, पुस लाल सिंह, गोवर्धन सिंह व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार