जहानाबाद में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या 136

जहानाबाद : जहानाबाद जिले में गुरुवार को छह नए पॉजिटिव मिलने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 136 हो गई। जिले में अब तक स्वस्थ्य होकर घर वापस होने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई।

जिलाधिकारी नवीन कुमार के अनुसार जिले में तेजी से लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट रहे हैं। गुरुवार को छह नए पॉजिटिव मिले लेकिन स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 21 से बढ़कर 48 हो गई। अब जिले में एक्टीव संक्रमितों की संख्या घटकर 88 पहुंच गई है। बताया गया कि संक्रमित मिले नए लोग क्वारंटाइन सेंटर में थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजने का प्रबंध स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
गुजरात से वापस लौटे 316 प्रवासी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार