मध्य विद्यालय पथरा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में निकला सांप

गोपालगंज : मांझा प्रखंड के मध्य विद्यालय पथरा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में गुरुवार की सुबह एक सांप रेंगता देख यहां रह रहे प्रवासियों में भय व्याप्त हो गया। बाद में प्रवासियों ने विद्यालय परिसर से ईंट लाकर सांप को मरा डाला। बताया जाता है कि मध्य विद्यालय पथरा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में इस समय अलग-अलग प्रांतों से घर लौटे 66 प्रवासियों को रखा गया है। गुरुवार की सुबह इस क्वारंटाइन सेंटर में एक प्रवासी सो रहे थे। तभी बाहर से एक सांप रेंगता हुआ उनकी चारपाई के पास पहुंच गया। गनीमत रहा कि जग चुके कुछ प्रवासियों की नजर इस सांप पर पड़ गया। प्रवासियों ने कमरे से बाहर निकल कर परिसर से ईंट व लकड़ी का टुकड़ा लाकर सांप को मार दिया। सांप निकलने से इस क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था को लेकर ग्रामीण सवाल उठाने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर में झाड़ियों उगी हुई हैं। प्रशासन को इस परिसर की साफ सफाई करानी चाहिए।

भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, फरसा से हमला में पिता-पुत्र सहित तीन घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार