आज का इतिहास - 29 मई

नयी दिल्ली, 28 मई - भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1658 - औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा ​शिकोह को पराजित किया।
1724 - पोप बेनेडिक्ट त्रयोदश, पिएत्रो फ्रांसिस्को ऑरसिनी का जन्म हुआ।
1727 - पीटर-द्वितीय 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
1790 - रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।
1861 - हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।
1874 - स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया।
1906 - जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।
1915 - तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने।
1947 - फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए।
1953 - एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1959 - चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।
1970 - यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1972 - अभिनेता और पृथ्वी थियेटर के संस्थापक पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ
1983 - नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया की 24वीं दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई।
1987 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
1990 - दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।
1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना हुई।
2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
2008 - भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2010 - प्रसिद्ध अमेरिकी बाल कलाकार गैरी कोलमैन का निधन हुआ।

अन्य समाचार