पति निक जोनास को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने शादी के इतने दिनों बाद किया बड़ा खुलासा

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बना है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।


अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लगभग डेढ़ साल बार बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनास के साथ विवाह किया था। बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने अब निक जोनास की एक फोटो शेयर कर अपनी पहली डेट को याद किया। प्रियंका चोपड़ा द्वारा इंटाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में वह पति निक जोनास उनके साथ सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है।

इस फोटो के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन भी लिखा कि आज से दो साल पहले हमने अपनी पहली फोटो एक साथ ली थी। तब से प्रत्येक दिन आप मेरे लिए अनंत आनंद और खुशी लाए हैं। निक जोनास में आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमारे जीवन को इतना अविश्वसनीय बनाने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में आपस में शादी की थी।

अन्य समाचार