मृत व्यक्ति की रिपोर्ट आई निगेटिव, लोगों ने ली राहत की सांस

औरंगाबाद। शहर के चूड़ी बाजार में मुंबई से आए 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को दानापुर स्टेशन से घर आने के दौरान वह मृत पाया गया था। बीडीओ जफर इमाम ने बताया कि 26 मई को मुंबई से आए एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसका स्वॉब जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

उक्त व्यक्ति दानापुर में ट्रेन से उतरा था और दाउदनगर आने के क्रम में मृत पाया गया था। बुधवार की सुबह प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और सैंपल जांच के लिए भेज दिया था। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में बैरिकेडिग कराते हुए आठ लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। गुरुवार की रात मृतक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
सगे भाइयों की मौत से गांव का माहौल हुआ गमगीन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार