भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने जिला कमिटी का किया विस्तार

मुंगेर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीर कुंवर सिंह द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अविनाश शर्मा, प्रशांत कुमार, अभिषेक यादव, संतोष सिंह, सूर्यनारायण पासवान एवं राहुल कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं, महामंत्री राहुल आर्या, गंगा सागर को नियुक्त किया गया। संजीत कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, सिद्धार्थ शंकर, अनिल कुमार सिन्हा, अजय सिंह एवं शशांक घोष को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुरुषोत्तम कुमार को कोषाध्यक्ष तो संजीव झा,संजीत कुमार एवं अरविद साह को जिला प्रवक्ता तथा राजकुमार राज, विनीत रंजन और संतोष मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव गठित कमिटी को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी पूनम झा, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता जयराम विप्लव, लोजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह एवं मुखिया जितेंद्र शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देगी।

मधुमक्खी बॉक्स का वितरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार