आपसी विवाद में गोलीबारी, चार घायल

बक्सर: सिकरौल थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट तथा गोलीबारी में दो पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर गांव में खेतों में बिजली का तार ले जाने के लिए बिजली का खंभा लगाया जा रहा था, खंभा किस की जमीन में गाड़ा जाए इस बात को लेकर लेकर जनार्दन उपाध्याय तथा मदन उपाध्याय के बीच में विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तथा फिर गोलीबारी तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि, इस घटना में जनार्दन उपाध्याय के पक्ष के निक्की उपाध्याय (18 वर्ष) तथा अनिल उपाध्याय घायल हो गए घायल मिक्की का कहना है कि, उसके कमर में गोली लगी है। उधर दूसरे पक्ष के मदन उपाध्याय भी मारपीट की घटना में घायल हो गए हैं।
जो नहीं जाना चाहें, उनके लिए यहीं रोजगार की व्यवस्था हो- सीएम यह भी पढ़ें
सभी घायलों का इलाज कर रहे हैं चिकित्सक ने बताया है कि, सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि, घायलों का एक्सरे करा कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें यदि गोली लगी है तो गोली कहीं शरीर में तो नहीं फंसी? उधर घटना के बाद सिकरौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के वास्तविक कारण क्या है तथा क्या घटनाक्रम रहा? उन्होंने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार