रंगदारी की मांग को लेकर दंपती को चाकू मारा

संवाद सूत्र, सराय :

सराय थाना क्षेत्र के सरसई गांव में खेत में काम करा रही एक महिला से कुछ लोगों ने दो लाख रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर महिला के साथ काम कर रहे एक मजदूर एवं मजदूर की पत्नी को चाकू से मार कर घायल कर दिया। इस संबंध में सरसई गांव निवासी राज कुमार सहनी की पत्नी महल देवी ने सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अपने खेत में पिन्टू सहनी एवं पिन्टू सहनी की पत्नी सुनीता देवी से काम करा रही थी। उसी दौरान गांव के ही विश्वनाथ सहनी, अर्जुन सहनी, बिरजू सहनी, विजय सहनी, राजा सहनी, गेनालाल सहनी, नन्हे सहनी, मिथुन सहनी, तेतरी देवी, सूरज सहनी, राजा सहनी, मनीष कुमार, हरवे हथियार से लैस होकर आये और गाली-गलौज करने लगे। उनलोगों ने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। जान मारने की नीयत से मजदूर अर्जुन सहनी के ऊपर अपने हाथ में लिए चाकू से मारा जिसे काफी सारा खून बहने लगा। विजय सहनी अपने हाथ में लिए चाकू से सुनिता देवी की कनपटी में मारा जिससे वह घायल हो गयी। हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों दौड़ कर आने लगे जिसे देख उक्त सभी लोग भाग चले। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल महुआ में कराया गया।
राघोपुर में 12 क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार