बंधन बैंक ने समूह की महिलाओं के बीच बांटे मास्क और साबुन

गोविदपुर बीच बाजार स्थित बंधन बैंक के शाखा के तत्वाधान में शुक्रवार को समूह की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के बीच मास्क,साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

गया डिवीजन के मैनेजर राजेश कुमार मंडल, एडीएम पीयूष कुमार और पिटू देव सिन्हा के निर्देशानुसार नवादा एरिया के अनिल कुमार यादव व गोविदपुर शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार के द्वारा समूह के सदस्यों को मास्क व सैनिटाइजर दिया गया। एरिया मैनेजर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए समूह की महिलाओं को बताया कि हर समय साबुन से हाथ धोएं। एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बना कर रहें। जब भी घर से निकले मास्क लगाकर निकलें। बिना जरूरत के घर से नहीं निकलें। बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार के द्वारा चिन्हित दर्जनों समूह के महिला सदस्यों को लगभग 2000 मास्क दिया। आशा देवी, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, आरती देवी, लालू देवी, रानी देवी, शीला देवी ने बताया कि बंधन बैंक में आना जाना लगा रहता है। बैंक गरीब तबके लोगों को लोन देकर रोजगार दिया है। आज कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर दिया गया है। इससे संक्रमण से बचा जा सकता है। मौके पर बैंक के कर्मी शम्मी कुमार, रंजीत कुमार यादव, संदीप कुमार पंडित, उमेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार पांडे आदि मौजूद थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार