बाइक चालकों से वसूले गए जुर्माने

अरवल। स्थानीय बाजार में पुलिस द्वारा शुक्रवार को रोको-टोको अभियान का संचालन किया गया। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने वाले तथा बिना आवश्यक कागजात के बाइक चलाने वाले लोगों से जुर्माने की राशि वसूली गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत सात बाइक चालकों से जुर्माने की राशि वसूली गई है। आगे भी यह अभियान संचालित रहेगा। उन्होंने कहा कि जुर्माने की राशि वसूले जाने के साथ-साथ बाइक चालकों को लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन तथा आवश्यक कागजात के साथ ही बाइक लेकर निकलने का सलाह दिया गया है।

जून से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, हटाए जाएंगे क्वारंटाइन सेंटर : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार