गुप्त सूचना पर साढ़े सात किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

बक्सर : थाना क्षेत्र के बड़का गांव केशवपुर मुख्य पथ पर नगपुरा गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने साढ़े सात किलो गांजे के साथ संतोष कमकर उर्फ हुलचुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बलिहार गांव निवासी संतोष कमकर झोले में गांजा लेकर बड़कागांव केशोपुर मुख्य मार्ग से दियारे के किसी कारोबारी के यहां जाने वाला है।

सूचना को आधार मान थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने संबंधित मार्ग पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी। सुबह दस बजे जैसे ही संतोष नगपुरा गांव के समय पहुंचा कि सामने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। जांच के क्रम में उसके झोले से पुलिस ने गांजा बरामद किया है। गांजा किसके यहां जा रहा था? पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह ने बताया कि पुलिस जांच जारी है और इसकी जद में आनेवाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बक्सर में कोरोना जांच की गति धीमी, नहीं भेजा जा रहा सैंपल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार