भाजपा नगर मंडल ने किया 10 सदस्यीय टीम का गठन

- पुष्पराज, ऋतुराज, अंजलि व गोपी को मिली जिम्मेदारी

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज): भारतीय जनता पार्टी के ठाकुरगंज नगर मंडल द्वारा सात मोर्चा व तीन प्रकोष्ठों के नगर संयोजक की घोषणा की। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के द्वारा 10 सदस्यीय टीम का गठन की जानकारी नगर महामंत्री सनी झा व हरि पंडित ने दी।
जिसमें पुष्पराज सिंह को युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष, अंजलि मंडल को महिला मोर्चा, संजय सिन्हा को किसान मोर्चा व ऋतुराज अरोड़ा उर्फ पुरण को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति मोर्चा का हीरा पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गोपीचंद उरांव व पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष संदीप शर्मा बनाए गए हैं। क्रीड़ा प्रकोष्ठ का संयोजक युवा क्रिकेटर बिट्टू साह, मतस्य प्रकोष्ठ का धर्मेंद्र दास व सहकारिता प्रकोष्ठ का अमल देवनाथ के नाम की घोषणा की गई है। मोर्चा के सभी अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के संयोजक को वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालो मे पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा नेता सह पूर्व नपं अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, मुखिया मोहन सिंह, विनोद यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, जिला महामंत्री तरुण सिंह, राजेश करनानी, अमित सिन्हा, मनमोहन साह, धनंजय सिंह, अनिल महाराज, विजय शर्मा, हंसराज नखत, प्रदीप जैन, निरंजन मंत्री, नरेश जैन, सपन भट्टाचार्य, अतुल सिंह, गोपेश यादव, पप्पु तिवारी, गुड्डू सिंह आदि शामिल हैं।
भाजपा आईटी सेल के जिला कार्यसमिति व विस प्रभारियों की घोषणा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार