क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचने में प्रवासियों को हुई परेशानी

सहरसा। मुंबई से शनिवार की सुबह पहुंचे एक दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूरों का परेशानी में गुजरा सफर। महिषी आने पर भी कम नहीं हो सकी। क्वारंटाइन सेंटर का गलत पता बताए जाने से कई घंटे तक प्रवासी मजदूर परेशान रहे।

इसपर मजदूरों ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें उर्दु मवि बहोरवा भेजा गया। जबकि मौलाना अबुल कलाम आजाद बालिका महाविद्यालय में पंचायत क्वाटंराइन सेंटर बना हुआ है। इस कारण चार बजे सुबह जब वो बतलाए गए सेंटर पर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ था। अधिकारी द्वारा भेजा गया कर्मचारी दोपहर में पहुंचा तब जाकर उन्हें सही जगह तक पहुंच सके। मजदूरों ने कहा कि शुक्रवार को वे लोग दरभंगा स्टेशन पर उतरे जहां से उनलोगों को मधुबनी भेज दिया गया। जबकि उन्हें सहरसा आना था। मजदूर अपनी परेशानी का इजहार करते कहा कि मधुबनी सेंटर से बस द्वारा सहरसा भेजा गया जहां से वे लोग महिषी प्रखंड मुख्यालय रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे। महिषी पहुंचने पर शनिवार के सुबह चार बजे उनलोगों को बहोरवा सेंटर के लिए वाहन द्वारा रवाना किया गया था। वहीं सीओ देवनंदन सिंह ने मजदूरों को किसी की परेशानी होने की बात से इंकार किया है।
कल से आरंभ करें सड़कों का निर्माण कार्य यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार