कैमूर में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 72

कैमूर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इधर बीते तीन दिनों से प्रत्येक दिन जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को 20 लोगों की आई रिपोर्ट में तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने की। इन तीनों पॉजिटिव में एक महिला 29 वर्ष व दो पुरुष 25 व 19 वर्ष के हैं। वही शुक्रवार की देर शाम 27 लोगों की आई रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस तरह कैमूर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 72 हो गई है। वहीं पदाधिकारी के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही समाहरणालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में भी भय का माहौल कायम है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पॉजिटिव मिले तीनों लोग प्रवासी हैं जो महाराष्ट्र से आए हुए हैं और इटाढ़ी आइटीआइ कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं। जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से आम लोगों में भी दहशत का माहौल कायम है।

फोटो :: गर्मी में अहिवास गांव की गलियां झील में तब्दील यह भी पढ़ें
बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 112 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें शनिवार को 20 लोगों की रिपोर्ट आई। इस तरह अभी 92 लोगों के सैंपल जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार