मानसून इसबार समय से आने की उम्मीद, जून के पहले सप्ताह में देगा दस्तक

सिवान । मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून इस बार निर्धारित समय यानी एक जून तक केरल तट पर दस्तक देगा। वर्तमान परिस्थितियां मानसून के आगमन को लेकर बेहद अनुकूल बन गई है। पहले की स्थिति को देखते हुए पांच जून तक मानसून को केरल पहुंचने का पूर्वानुमान किया गया था, लेकिन इस समय के घटनाक्रम को देखते हुए मानसून चार दिन पहले आने की उम्मीद है। हालांकि पिछले साल मानसून देर से आया था और स्थाई नहीं रहा। इस कारण किसान धान का बिचड़ा तो डाल दिए, लेकिन बीच में बारिश न होने के चलते बिचड़ा को निजी पंपसेट से कई बार सिचाई करनी पड़ी थी।

सीएससपी संचालक की पिटाई कर बाइक व मोबाइल छीने यह भी पढ़ें
क्या कहते हैं अधिकारी मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून समय से आने की उम्मीद है। इधर किसान भी खेती की तैयारी में जुट गए हैं। समय पर मानसून आता है, तो खरीफ फसल के लिए फायदेमंद होगा।
अशोक कुमार राव, जिला कृषि पदाधिकारी, सिवान।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार