महिला का शव फंदे से लटकता मिला, हत्या का आरोप

औरंगाबाद। बारुण थाना के करमडीह गांव में 19 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से झूलता शुक्रवार के सुबह मिला।

करमडीह गांव के निवासी शंभू कुमार की पत्नी हिना परवीन का शव फंदे से लटका घर मे मिला। शव साड़ी के फंदे से लटका पाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसे काफी दिनों से प्रताड़ित किया जाता था। हर छोटी-छोटी बात पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। साथ ही ससुराल वालों की ओर से दहेज की भी मांग की जाती थी।

थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। साथ ही कहा कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार