पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण

औरंगाबाद। पूर्व केंद्रीय सह रालोसपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को नप्रखंड के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल में बने प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर, बीएड कॉलेज चंद्रगढ़, उच्च विद्यालय प्लस टू जनकपुर पोखरा में परिस्थितियों का जायजा लेते हुए प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बातचीत के क्रम में प्रवासी मजदूरों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री से बात कर अपनी समस्या को बताया। बीएड कॉलेज कॉलेज चंद्रगढ़ एवं उच्च विद्यालय प्लस टू जनकपुर पोखरा पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों से बात की। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस संदर्भ में बीडीओ डॉ. ओम राजपूत से बात की। पूर्व मंत्री ने प्रवासियों को हो रही समस्याओं को लेकर डीएम से बात कर उन्हें सरकार के द्वारा दी जा रही सारी सुविधाएं देने की बात कही गई। इस मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार बब्लू, प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष मनीष सिंह राठौर, मुखिया आमोद सिंह चंद्रवंशी, नरेश सिंह चंद्रवंशी, निर्भय पासवान, कामाख्या सिंह, चितरंजन वर्मा, संतोष कुशवाहा, बैजनाथ मेहता उपस्थित रहे।

महिला का शव फंदे से लटकता मिला, हत्या का आरोप यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार