कुशन प्रवासियों से आएगी आर्थिक समृद्धि : डीएम

अरवल : दूसरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कुशल प्रवासी अपने घर लौट रहे हैं। कुशल श्रमिकों की निबंधन कराएं ताकि उनके अनुकूल सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बाहर से आए लोगों को तत्परता से मदद करें। जिलाधिकारी रविशंकर चौधरी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी पदाधिकारियों को इस आशय का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी राजीव रंजन भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में भेजने के वहां की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखें। ध्यान रहे कि क्वारंटाइन सेंटर में किसी को कोई असुविधा नहीं हो। नियमित रूप से साफ-सफाई तथा सैनिटाइज का कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के निबंधन के साथ-साथ उनके स्कील की भी जानकारी हासिल करें। डीएम ने अप्रवासी मजदूरों को राशन-किरासन की सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कमल नयन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रवासी मजदूरों के आधार नंबर का संग्रह करने को कहा। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि जिले में स्थापित क्वारंटाइन सेंटर में पुलिस कर्मियों की पदस्थापना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सभी क्वारंटाइन सेंटर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए। मास्क की आपूर्ति खादी भंडार द्वारा निर्मित या जीविका दीदियों से करने को कहा गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अरविद कुमार के अलावा अन्य कई पदाधिकारी शामिल थे।
एडीजी की ओर से डीएम को सौंपी गई खाद्य सामग्री यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार