बरसात में झील में तब्दील होता है शहर

खगड़िया : खगड़िया और गोगरी जमालपुर यहां दो शहरी क्षेत्र है। दोनों शहर की मुख्य समस्या जल जमाव है। प्रत्येक बरसात में जल जमाव के कारण कई बार शहर झील में तब्दील हो जाता है। शहर में नाव चलती है। लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला है। यहां मानसून के दस्तक के साथ ही

शहरवासियों की धड़कनें तेज हो जाती है। बरसात में जल जमाव के कारण शहरवासियों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ता है। गत वर्ष भी बरसात में जिला मुख्यालय में नाव चली थी। जल जमाव से मुक्ति की मांग वर्षों से की जाती रही है सांसद ने भी इसको लेकर आश्वासन दिए हैं। शहरवासियों के अनुसार खगड़िया और गोगरी जमालपुर शहर का तब तक पूर्ण विकास नहीं होगा, जब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होगी।
'डुब्बा जिले' में चल रही है उम्मीद की नाव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार